हजारीबाग: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में शुक्रवार को 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. इस दौरान 32 बंदियों को फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. इसमें 28 पुरुष बंदी और चार महिला बंदी प्रशिक्षण ले रहे है. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बंदियों प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने कहा कि बंदियों को स्वालंबी बनकर समाज के मुख्यधारा से जुड़ना प्रशिक्षण का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि जेल से निकलने के बाद प्रशिक्षण का फायदा उठाकर बंदी अपने परिवार के सदस्यों का भरणपोषण कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि बंदियों को मुर्गी पालन और कपड़ों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
