सीएस ने दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया निरीक्षण, कई खामियां पायीं

सुविधा, मशीनों की कार्य प्रणाली व दस्तावेजों की जांच

चौपारण. सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मंगलवार को चौपारण प्रखंड में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं, मशीनों की कार्य प्रणाली, आवश्यक दस्तावेज तथा सरकारी मानकों के अनुपालन की जांच की. डॉ कुमार ने बताया कि दो अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गयी. जिसमें एक चतरा मोड़ स्थित शारदा अल्ट्रासाउंड और दूसरा नयी स्वीकृत के लिए आवेदित चौपारण अल्ट्रासाउंड सेंटर शामिल है. शारदा अल्ट्रासाउंड सेंटर में नियम संगत डॉक्टर नहीं पाये गये. पीसी एवं पीएनडीटी की कोई व्यवस्था भी नहीं पायी गयी. सेंटर संचालक को सुधार करने की बात कही गयी है. समय सीमा तक सुधार नहीं किये जाने पर नियम संगत कार्रवाई होगी. सीएस ने संचालक को कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाये. सेंटर संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के मानक को पालन करें. उन्होंने संबंधित रजिस्टर की जांच की. दूसरा एक नये अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए आवेदन कार्यालय में आया हुआ था. जिसका स्थल निरीक्षण किया गया. स्थल निरीक्षण के दौरान कई खामियां पायी गयी है.

शटर गिराकर भागे अल्ट्रासाउंड संचालक :

इधर, अल्ट्रासाउंड सेंटर के औचक निरीक्षण से अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक सेंटर का शटर गिराकर फरार हो गये. ज्ञात हो कि लिंग परीक्षण को लेकर चौपारण सुर्खियों में रहा है. यहां प्रखंड मुख्यालय के अलावा कई स्थानों पर नियम-कानून को ताक पर रखकर अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >