भारत के पास मजबूत प्रधानमंत्री, यह देश किसी के सामने नहीं झुकता

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सैयद जफर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा

हजारीबाग. भारत के पास मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. भारत किसी के सामने नहीं झुकता है. पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी उत्पाद बनाने एवं उसे अपनाने की अपील की है. उक्त बातें शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सैयद जफर ने परिसदन में पत्रकारों से कही. डॉ जफर ने कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद भविष्य में आर्थिक मोर्चे पर बड़े सुधार की घोषणा की है. आज देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है. 2014 से पहले सिर्फ दो लाख पर इनकम टैक्स माफ था. आज दो लाख रुपये की इनकम टैक्स फ्री है. ई-जीएसटी रिफॉर्म से ही इस साल देशवासियों के ढाई लाख करोड़ रुपये बचेंगे. देश एक सरलीकृत द्विस्तरीय कर प्रणाली अपनायेगा. अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर क्रमशः पांच प्रतिशत, 18 प्रतिशत की दर से कर लगेगा. अति विलासिता वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लगाया जायेगा. जीएसटी सुधार के साथ सरकार ने सीजीएसटी लगने वाले सामानों की लिस्ट भी जारी की है. इसमें बताया गया है कि केंद्र सरकार 516 सामान पर सिर्फ 2.5 प्रतिशत, 540 सामान पर 9 प्रतिशत, छह सामान पर 14 प्रतिशत, 13 सामान पर 20 प्रतिशत जीएसटी लागू करेगी. इसके अलावा 15 सामान पर 1.5 प्रतिशत और 174 सामानों पर शून्य टैक्स लगेगा. 2014 में 11वें स्थान पर भारत की अर्थव्यवस्था थी. आज चौथे स्थान पर आ गयीई है. कुछ ही दिन में तीसरे स्थान पर होने की संभावना है. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, अशोक कुमार यादव, जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर दुबे, मनोज गिरी, इंद्र नारायण कुशवाहा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >