हादसों पर अंकुश लगाने के लिए राजमार्ग पर अवैध कट होंगे बंद

थाना प्रभारी की एनएचएआइ के अधिकारियों संग बैठक

चौपारण. क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना था. थाना प्रभारी ने एनएचएआइ अधिकारियों को कई सुझाव दिये. कहा कि रोड में बेवजह बने कट बंद किये जायें और जगह-जगह एडवांस साइन बोर्ड व स्पीड लिमिट बोर्ड लगाये जायें. सभी लीगल कट पर लाइन मैन प्रतिनियुक्त करने, जरूरतनुसार स्पीड ब्रेकर बनाने, निर्माण क्षेत्र में दिन में दो बार पानी का छिड़काव करने एवं एंबुलेंस चालक को हमेशा सक्रिय रखने के निर्देश दिये गये. बैठक में सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया गया ताकि वाहनों की आवाजाही बाधित न हो. साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने तथा रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करने की बात कही गयी. अधिकारियों ने सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधार कार्य करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >