इग्नू की परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में

इग्नू की परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में

हजारीबाग : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जून सत्रांत परीक्षा की तिथि बढ़ा दी है. यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में होगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक यूजी, पीजी और डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रोग्राम अंतिम वर्ष, अंतिम समेस्टर की परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में ली जायेगी.

इसकी सूचना इग्नू की आधिकारिक साइट इग्नू.एसी.इन पर उपलब्ध करायी गयी है. परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थी इग्नू के वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा इग्नू ने असाइनमेंट और परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है.

असाइनमेंट जमा करने का काम ईमेल या ऑफलाइन से किया जा सकता है. यह जानकारी केबी महिला महाविद्यालय, इग्नू अध्यन केंद्र के समन्वयक डॉ बीडी त्रिवेदी ने दी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >