मांगें पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन : संघ

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक

हजारीबाग. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को मिशन मैदान परिसर में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र राम पासवान ने की. संचालन आरती वर्मा ने किया. प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में 18 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चले हड़ताल की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की गयी. संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि संकुल स्तरीय कमेटी बनाकर प्रखंड व जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि छह माह के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. हटायी गयी रसोइया-संयोजिकाओं की पुनर्बहाली नहीं होने पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का घेराव व भूख हड़ताल किया जायेगा. बैठक में न्यूनतम वेतन, मानदेय वृद्धि व कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग उठी.

पुलिस इंस्पेक्टर ने योगदान दिया

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना में नये पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने रविवार को योगदान दिया. इन्हें हजारीबाग सदर थाना से विष्णुगढ़ थाना भेजा गया है. निवर्तमान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सपन महथा ने इन्हें पदभार सौंपा. मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >