हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहरी क्षेत्र से सटे सिंदूर में हीरो मोटोकॉर्प के अधिकृत विक्रेता लक्ष्मी ऑटोमोबाइल्स ने अपने तीसरे शोरूम की शुरुआत की है. इस नए शोरूम का नाम हीरो प्रीमिया शोरूम रखा गया है. आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम लुक से सुसज्जित इस शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को भव्य समारोह के बीच किया गया.
जनप्रतिनिधियों और कंपनी अधिकारियों ने किया उद्घाटन
हीरो प्रीमिया शोरूम का उद्घाटन हीरो मोटोकॉर्प के जोनल बिजनेस हेड (ईस्ट) लक्ष्मीशा नल्लुरैया, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर लक्ष्मी ऑटोमोबाइल्स से जुड़े रमाकांत सिंह (मुन्ना सिंह) के अलावा हीरो प्रीमिया के जोनल हेड सौरव श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर कपिल कुमार राजपूत, एएसएम सुमित कुमार और ऋषिकांत वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्रीमियम बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर होंगे उपलब्ध
नए शोरूम में ग्राहकों को हीरो मोटोकॉर्प के कई प्रीमियम और अत्याधुनिक मॉडल एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे. यहां कंपनी की नई VIDA इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ XOOM 160 स्कूटर और युवाओं के बीच लोकप्रिय HARLEY-DAVIDSON X440 मोटरसाइकिल भी उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा 160 सीसी से अधिक क्षमता वाली हीरो की अन्य प्रमुख मोटरसाइकिलों की भी बिक्री की जाएगी. इनमें XPULSE 200 4V, XPULSE 210 4V, XTREME 160R (2V एवं 4V) और XTREME 250R जैसे मॉडल शामिल हैं.
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन योजनाएं और सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग में हीरो प्रीमिया शोरूम की स्थापना का निर्णय लिया गया, ताकि स्थानीय लोगों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल वाहनों की बेहतर सुविधा मिल सके.
ग्राहकों को मिलेगा प्रीमियम अनुभव
शोरूम को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. यहां ग्राहकों को वाहन खरीदने के दौरान एक प्रीमियम अनुभव देने का प्रयास किया गया है. वाहनों के डिस्प्ले, ग्राहक सेवा और आधुनिक सुविधाओं को इस तरह विकसित किया गया है कि ग्राहक आरामदायक वातावरण में अपनी पसंद के वाहन का चयन कर सकें.
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहक
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, स्थानीय नागरिक और लक्ष्मी हीरो परिवार के सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नए शोरूम का अवलोकन किया और उपलब्ध मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त की.
इसे भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग
संचालकों ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मी हीरो के संचालक आकर्ष कुमार और डायरेक्टर किशन शर्मा ने सभी अतिथियों, ग्राहकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और आधुनिक वाहन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि हीरो प्रीमिया शोरूम क्षेत्र के ऑटोमोबाइल बाजार में नई पहचान स्थापित करेगा और ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हेमंत सरकार ने दी एसपीवी के के गठन की मंजूरी
