84 MM बारिश से बरही बेहाल, Hazaribagh में 36 घंटे से बारिश; छड़वा डैम में बढ़ा जलस्तर

हजारीबाग में लगातार 36 घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलजमाव और छड़वा डैम का जलस्तर 5 फीट बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

हजारीबाग: हजारीबाग में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले में औसतन 43 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. सबसे अधिक बारिश बरही प्रखंड में हुई, जहां 84 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी.

लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों की स्थिति और खराब हो गयी है. पहले से जर्जर सड़कों पर पानी भर जाने से गड्ढे और अधिक खतरनाक हो गये हैं. इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है. कई स्थानों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

बारिश का असर लोगों के दैनिक कामकाज पर भी पड़ा है. लगातार बारिश के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने और जरूरी काम निपटाने में परेशानी हो रही है. जर्जर सड़कों पर जलजमाव के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है.

छड़वा डैम में पांच फीट बढ़ा जलस्तर

लगातार बारिश का असर छड़वा डैम के जलस्तर पर भी पड़ा है. बारिश के कारण डैम का जलस्तर करीब पांच फीट बढ़ गया है. फिलहाल छड़वा डैम में 24 फीट पानी दर्ज किया गया है.

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण डैम और आसपास के इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है. बारिश का दौर जारी रहने पर जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >