बड़कागांव में गर्मी बढ़ी, कोई छाता, तो कोई गमछा का कर रहा प्रयोग

प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्र में लोग तेज धूप व भीषण गर्मी से परेशान है. धूप से बचने के लिए विद्यार्थी व आम आदमी बचने का हर तरीका अपना रहे हैं.

बड़कागांव. प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्र में लोग तेज धूप व भीषण गर्मी से परेशान है. धूप से बचने के लिए विद्यार्थी व आम आदमी बचने का हर तरीका अपना रहे हैं. हाई स्कूल से आने वाली छात्राएं गमछा ओढ़कर कर घर लौट रहे हैं. घर में किसी भी तरह का गमछा हो उसे लेकर स्कूल चल देते हैं, ताकि घर लौटते समय धूप से बच सके. सैलून दुकानदार ने कहा कि धूप तेज है. इसलिए लंच के लिए घर जाने के दौरान शर्ट को खोलकर माथे में ओढ़ लिये. ताकि धूप से बच सके. बड़कागांव में दो दिन पहले 43 डिग्री तापमान था. शुक्रवार को 2.29 बजे 44 डिग्री तापमान रहा. बड़कागांव के लोगों का कहना है कि आज से पांच साल पहले अप्रैल महीने में इतना अधिक तापमान नहीं बढ़ता था. लेकिन जब से इस क्षेत्र में कोयला खदान खुला है तब से गर्मी बढ़ गयी है. वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी हजारीबाग. वीर कुंवर सिंह की जयंती शहर में विजयोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.परिसदन के समीप स्थित उनकी प्रतिमा एवं तस्वीर पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह का अदम्य साहस आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. संयोजक सुनील कुमार सिंह और सीडी सिंह ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों को चुनौती देना उनके असाधारण साहस का उदाहरण है. कार्यक्रम में बीरेंद्र नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >