दो महीने से सैलरी बंद, काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Hazaribagh News: ट्रेजरी घोटाला के बाद 2 महीने से वेतन बंद को लेकर शिक्षक गुस्से में हैं. सैलरी नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने स्कूलों में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ी संख्या में शिक्षक संगठन एकाएक उग्र हो गए हैं. उग्र शिक्षकों ने गुरुवार यानी 23 अप्रैल को निर्धारित समय में अपने-अपने स्कूल पहुंचकर दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया है. 

समय पर वेतन के भुगतान की मांग

शिक्षक बता रहे हैं हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले के बाद मार्च से शिक्षकों का वेतन बंद है. मार्च और अप्रैल महीने में शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे पर एकाएक विभिन्न शिक्षक संगठनों ने गोलबंद होकर गुरुवार यानी 23 अप्रैल को अपने-अपने निर्धारित स्कूल के समय स्कूल पहुंचकर और काला बिल्ला लगाकर सभी शिक्षकों ने विरोध जताया है. शिक्षक संगठनों ने समय पर वेतन के भुगतान की मांग की है. 

2 महीने से वेतन बंद, 9 महीने बाद भी सहायक आचार्यों का वेतन शुरू नहीं 

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी ने कहा ट्रेजरी घोटाले से शिक्षकों का कोई लेना-देना नहीं है. अनावश्यक रूप से 2 महीने से शिक्षकों का वेतन बंद किया गया है. इससे शिक्षक परेशान है. मार्च एवं अप्रैल के महीने में शिक्षकों को पैसे की अधिक जरूरत होती है. इसका जिला प्रशासन ने ख्याल नहीं रखा है. वहीं, सहायक आचार्यों की नियुक्ति को लगभग 9 महीने हो गए हैं. जिले में बड़ी संख्या में सहायक आचार्य बहाल हुए हैं. नियम अनुसार इनका वेतन चालू होना चाहिए. 9 महीने बाद भी वेतन चालू नहीं होने से सहायक आचार्य परेशान है. 

आंदोलन तेज करने की चेतावनी 

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार में कहा शिक्षा विभाग शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाला एक सुनियोजित तरीके से किया गया. इसमें दोषियों को सजा देने के बजाय शिक्षकों को वेतन रोककर सजा दिया जा रहा है. यह कहीं से भी न्याय उचित नहीं है. वेतन की मांग को लेकर शिक्षक आंदोलित हैं. आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक संगठनों ने काला पीला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है. समय पर वेतन नहीं मिला तो आगे उग्र आंदोलन होगा. इसे लेकर उपायुक्त हेमंत सती सहित शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दी गई है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >