हजारीबाग में बिजली कटौती से बेहाल लोग, लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर ने बढ़ायी मुश्किल

हजारीबाग में लगातार तीसरे दिन बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति बदतर है और लो वोल्टेज से लोग जूझ रहे हैं। जानें पूरी जानकारी।

हजारीबाग. जिले में मंगलवार को भी बिजली संकट बना रहा. पिछले तीन दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब बतायी जा रही है. कई इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत है, जबकि बिजली मिलने वाले क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है.

विद्युत विभाग के अनुसार डीवीसी की ओर से सर्किट-1 और सर्किट-4 में लोड शेडिंग की जा रही है. वहीं सर्किट-5 को अधिकतम 12 एमवीए लोड पर चलाने का निर्देश दिया गया है. विभाग को उम्मीद थी कि शाम 5.30 बजे तक स्थिति सामान्य हो जायेगी. लेकिन शाम छह बजे के बाद भी हजारीबाग को निर्धारित 135 मेगावाट के बजाय करीब 85 मेगावाट ही बिजली मिल सकी. इससे जिले के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति प्रभावित रही.

बरही ग्रिड की तकनीकी खराबी का असर

विभागीय जानकारी के अनुसार बरही ग्रिड में डीवीसी स्तर पर तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है. इसका सीधा असर हजारीबाग जिले की विद्युत व्यवस्था पर पड़ा है. लगातार अनियमित आपूर्ति से घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठान और छोटे उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने और लो वोल्टेज की समस्या के कारण परेशानी और बढ़ गयी है. उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं.

डीवीसी से आपूर्ति सामान्य होने पर सुधरेगी स्थिति

विद्युत सहायक अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि डीवीसी से बिजली आपूर्ति सामान्य होते ही स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है. विभाग उपलब्ध बिजली के अनुसार अधिकतम संभव आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >