अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए हजारीबाग पुलिस चला रही है सर्च अभियान

जारीबाग जिले में अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई का मामला उजागर होने के बाद बड़कागांव के एसडीपीओ अमित कुमार सिंह के निर्देश में इंस्पेक्टर श्यामचंद सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया

बड़कागांव. हजारीबाग जिले में अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई का मामला उजागर होने के बाद बड़कागांव के एसडीपीओ अमित कुमार सिंह के निर्देश में इंस्पेक्टर श्यामचंद सिंह के नेतृत्व में जंगलों में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया. इसमें इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह, थाना प्रभारी गौतम कुमार, एसआइ अजीत कुमार सिंह ने मोतरा जंगल, घाटी आजाद नगर, गोंदलपुरा, हाहे, बलोदर रूदी एवं कटकमदाग थाना सीमावर्ती क्षेत्र रजहर जंगल क्षेत्रों में अभियान चलाया.

गाैरतलब हो कि बादम एवं गोंदलपुरा के क्षेत्र में अवैध कोयला खदानों से कोयले का कारोबारी जारी है. गाैरतलब हो कि गोंदलपुरा की दोब घटवा, अंबा झरना, तीन फिटवा एवं रुदी, मोतरा, हाहै में अवैध कोयला खदानों में अवैध उत्खनन जोरों पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >