Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में स्थापित हुए 51 फीट के खुटा बाबा

Haxzaribagh News: हुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रावणी मेला पूजा समिति द्वारा 51 फीट का खुटा बाबा स्थापित किया गया.

Hazaribagh News: महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रावणी मेला पूजा समिति द्वारा 51 फीट का खुटा बाबा स्थापित किया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष इस खुटा बाबा को स्थापित करने के लिए लाया गया था, परंतु गुरुचट्टी, बड़कागांव व कांडतरी गांव के आपसी विवाद के कारण स्थापित नहीं किया गया.

बुढ़वा महादेव विकास समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता ने बताया कि सावन के चौथी सोमवारी को श्रावणी मेला पूजा समिति व बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा. मौके पर अरविंद कुमार, बालेश्वर महतो, बीगल किशोर महतो, पिंटू कुशवाहा दिनकर, राज किशोर सोनी, बिंदु दांगी, इंद्रनाथ महतो, बंधु महतो, सुरेश महतो, सत्यनारायण महतो, मनोहर महतो, सुकूल महतो, कंचन कुमार, रामचंद्र महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >