मॉर्निंग वाक कर रही महिला से चेन छिनतई

शहर के हुरहुरू बाबापथ रोड मे मॉर्निंग वाक कर रही महिला से शनिवार की सुबह चेन छिनतई हुई.

हजारीबाग.

शहर के हुरहुरू बाबापथ रोड मे मॉर्निंग वाक कर रही महिला से शनिवार की सुबह चेन छिनतई हुई. इस संबंध मे भुक्तभोगी महिला रेखा देवी पति रामाकांत भारती ने बडाबाजार टीओपी में मामला दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है. जिसमे कहा गया है कि महिला ने अपने मुहल्ला मे सुबह वॉक कर रही थी. इसी क्रम मे एक मोटरसाईकिल मे सवार दो युवक पीछे से आये और गले की चेन छिनतई कर फरार हो गये. टीओपी प्रभारी बिट्टु रजक घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया. मार्ग मे लगे सीसीटीवी को खंगाला. इसमे चेन छिनतई करने की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद नही मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >