हजारीबाग: खजांची तालाब में डूबे युवक का 16 घंटे बाद भी नहीं चला पता

Hazaribagh News: खजांची तालाब में नहाने गए युवक का 16 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है. विधायक प्रदीप प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जल्द रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से शंकर प्रसाद की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहर के खजांची तालाब में डूबे युवक को 16 घंटा बाद भी नहीं निकला जा सका. युवक को बाहर निकालने के लिए सदर पुलिस, नगर निगम और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. शनिवार को नगर निगम ने चौपारण के चेया गांव के गोताखोरों को बुलाया है.

घटनास्थल पर भीड़ जमा 

घटना की सूचना पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद खजांची तालाब पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने जिला प्रशासन से खजांची तालाब के पानी में डूबे युवक को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए कहा है. वहीं जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरफ टीम बुलाने के लिए पत्र लिखा है. शनिवार की सुबह से ही खजांची तालाब में काफी भीड़ जमा हो गई है.

नहाने के दौरान हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे खजांची तालाब में दो युवक नहाने के लिए गए थे. नहाने के क्रम में एक युवक पानी के अंदर डूब गया जबकि दूसरा युवा किसी तरह अपना जान बचाकर तालाब से बाहर निकला. तालाब में न्यू एरिया के कमांडो वर्मा और कानी बाजार मोहल्ला के राजा सिंह तालाब में नहाने के लिए गया था. इसमें राजा सिंह बाहर निकल गया वहीं कमांडो वर्मा तालाब के पानी के अंदर डूब गया.

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >