कोलकाता में आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता, हजारीबाग के 60 कराटेकार लेंगे भाग

हजारीबाग के 60 कराटेकार कोलकाता में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. सभी खिलाड़ी पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

हजारीबाग: हजारीबाग के 60 कराटेकार अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता 29 जुलाई से कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगा. झारखंड प्रभारी शिहान उदय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग के सभी कराटेकारो ने जी तोड़ मेहनत की है, यह प्रतियोगिता में भारत देश के अलावा अन्य आठ देशों के भी कराटेकार भाग ले रहे हैं.

प्रतियोगिता में कुल आठ हजार प्रतिभागी भाग लेंगे,टीम मैनेजर -प्रतिमा कुमारी, मुख्य कोच -फौजिया परवीन एवं नमिता भारती हैं. हजारीबाग के तमाम खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताया है कि अधिक से अधिक पदक जीत कर हजारीबाग एवं झारखंड का नाम रोशन करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >