हजारीबाग में मिलेगा गुजरात जैसा फील: 14 अक्टूबर को डांडिया नाइट का धमाल

हजारीबाग में 14 अक्टूबर को भव्य डांडिया नाइट है. शहर की पहली थीम-बेस्ड नाइट में DJ, लाइव म्यूजिक और स्वादिष्ट भोजन के साथ गुजरात जैसा अनुभव मिलेगा. अपनी सीट अभी बुक करें.

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में शारदीय नवरात्र और दशहरे का खुमार अभी से चढ़ने लगा है. शहर के युवाओं और डांडिया प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 'The Pyo Pyala-The flavor of love & energy' की ओर से इस बार शहर में एक भव्य और थीम-बेस्ड 'Dandiya Night' का आयोजन किया जा रहा है.

14 अक्टूबर की शाम लगेगा डांडिया का तड़का

आयोजकों के अनुसार, यह रंगारंग और संगीतमय कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2026 को शाम 6:00 बजे से जैन पेट्रोल पंप के पास स्थित मयूरी होटल, हजारीबाग में आयोजित होगा. इस नाइट में डांस, म्यूजिक, फूड और फन का पूरा पैकेज मिलेगा, जहां लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ डांडिया के ताल पर थिरक सकेंगे.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान : थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को मिलेगी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

डीजे, लाइव डांडिया और फेस्टिव फूड का आकर्षण

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए हाई-ऑक्टेन डीजे (DJ), लाइव डांडिया बीट्स और लजीज फेस्टिव फूड स्टॉल्स की विशेष व्यवस्था की गई है. प्यो प्याला ग्रुप का दावा है कि इस बार हजारीबाग के युवाओं को गुजरात जैसा डांडिया नाइट्स का असली अहसास कराया जाएगा. शहर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर थीम बेस्ड डांडिया नाइट हो रही है, जिसे लेकर शहर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: आठ अक्तूबर को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

हजारीबाग के आरिफ पिछले 26 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार एवं जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. हजारीबाग में खासकर शिक्षा विभाग मतलब सरकारी स्कूल के कक्षा एक से 12वीं तक की विभिन्न विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इसके अलावा कमिश्नरी ऑफिस, इंजीनियरिंग विभाग, पशुपालन विभाग, बंदोबस्त कार्यालय, आरटीओ, डीटीओ दोनों कार्यालय और जिला निबंधन कार्यालय से जुड़ी खबरों पर लगातार फोकस करते आ रहे हैं.

सामाजिक और राजनीति सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रूचि रही है. पत्रकारिता करने के दौरान कई राजनीतिक व्यक्तित्व, कवि, रचनाकार व लेखक से मिलना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं. झारखंड अलग होने से पहले प्रभात खबर में पत्रकारिता की शुरुआत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड से की थी. तब पत्रकारिता में कई चुनौतियां थीं. इनका लगातार सामना करते हुए आज एक सफल पत्रकारिता के रूप में कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >