हजारीबाग को मिली नई महिला डीटीओ, कंचन कुमारी भुदोलिया ने संभाला पदभार

हजारीबाग जिले को नई जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मिल गई हैं. कंचन कुमारी भुदोलिया ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. नई डीटीओ के नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.


हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh DTO: झारखंड के हजारीबाग जिले को नई जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मिल गई हैं. शुक्रवार 31 जुलाई की दोपहर कंचन कुमारी भुदोलिया ने हजारीबाग डीटीओ कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने उन्हें विभाग का प्रभार सौंपा. इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और रोड सेफ्टी से जुड़े कर्मी मौजूद रहे.

औपचारिक रूप से संभाली जिम्मेदारी

प्रभार ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान डीटीओ संतोष कुमार चौधरी ने सभी विभागीय अभिलेख और प्रशासनिक जिम्मेदारियां कंचन कुमारी भुदोलिया को सौंपीं. पदभार ग्रहण के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई डीटीओ का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

प्रभार ग्रहण के अवसर पर मोटरयान निरीक्षक बिरशु कुमार, रवीना कुमारी सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. इसके अलावा सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) से जुड़े कर्मियों ने भी नई डीटीओ का स्वागत किया और विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा की.

तबादला आदेश के बाद संभाला पद

गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने 30 जुलाई की देर शाम अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापन को लेकर अधिसूचना जारी की थी. जारी आदेश के अनुसार कंचन कुमारी भुदोलिया का तबादला गोड्डा से हजारीबाग किया गया, जबकि हजारीबाग के तत्कालीन डीटीओ संतोष कुमार चौधरी को गोड्डा जिला भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में लाइन होटल पर पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा और कारतूस के साथ बिहार के तीन संदिग्ध गिरफ्तार

विभागीय कार्यों को मिलेगी नई दिशा

नई डीटीओ के पदभार ग्रहण करने के बाद परिवहन विभाग के नियमित कार्यों, सड़क सुरक्षा अभियानों, वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस जांच और यातायात नियमों के पालन से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. विभागीय अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई डीटीओ के नेतृत्व में परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज अवैध खनन मामले में NGT सख्त, दो महीने बाद निरीक्षण करने पर झारखंड प्रदूषण बोर्ड से पूछा सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >