हजारीबाग के बुढ़वा महादेव रोड पर महिला का शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुढ़वा महादेव रोड पर एक महिला का शव बरामद किया गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन जारी है.

हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड़तरी पंचायत के बुढ़वा महादेव रोड में 11 अप्रैल की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतका की पहचान मिर्जापुर निवासी अजय कुमार की पत्नी मनिका कुमारी के रूप में हुई है. वह बड़कागांव के कोरियाडीह के रहने वाले गजेंद्र महतो की बेटी है. घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

मायके वाले बोले- हत्या कर शव को फेंका गया

मृतका के मायके वालों का कहना है कि उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया. फिलहाल थाना प्रभारी नेमधारी रजक के नेतृत्व में मामले की छानबीन जारी है. समाचार लिखे जाने तक बड़कागांव थाना में मायके वालों द्वारा आवेदन देने की तैयारी चल रही थी.

Also Read: Jharkhand Internship Scheme: झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमा सकेंगे 10 हजार

Also Read: हजारीबाग में गजराज का आतंक, पहले वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट फिर रौंद डाला फसलों को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >