हजारीबाग में मातम: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठीं 3 अर्थियां, पुलिस पर लगा गुमराह करने का आरोप

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पांच दिनों से लापता तीन भाई-बहनों (खुशी, सानिया और आदिल) के शव सोमवार को कोनार नदी से बरामद किए गए. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खोजबीन के नाम पर पैसे लिए गए और उन्हें गुमराह किया गया. एसपी अमन कुमार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. क्या यह एक प्रेम प्रसंग का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पढ़ें, पूरी रिपोर्ट

Hazaribagh Crime News, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पौता गांव से लापता तीन युवाओं का अंत बेहद दर्दनाक रहा. सोमवार की शाम करीब तीन बजे पौता-डेमोटांड जंगल के समीप कोनार नदी से दो युवतियों और एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान खुशी परवीन (पौता), सानिया परवीन (मंडई) और मो. आदिल हुसैन (सुलताना) के रूप में हुई है. शवों की स्थिति देखकर इलाके में दहशत का माहौल है, बताया जा रहा है कि एक मृतका के सिर पर बाल तक नहीं थे.

शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम

जानकारी के अनुसार, मृतका खुशी परवीन का निकाह अगले महीने मई में होना तय हुआ था. इसी सिलसिले में उसने अपनी ममेरी बहन सानिया और रिश्तेदार आदिल को घर बुलाया था. 23 अप्रैल को तीनों बगीचे में आम तोड़ने निकले थे, जिसके बाद से वे घर नहीं लौटे. परिजनों ने 24 अप्रैल को मुफस्सिल थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

Also Read: शहीदों के बच्चों के लिए खुलेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्कूल’: जगुआर कैंपस में होगा निर्माण, CM हेमंत ने दी हरी झंडी

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप: “पैसे लिए और गुमराह किया”


मृतका खुशी के भाई शाहिद अंसारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि पुलिस ने खोजबीन के नाम पर उनसे 4500 रुपये लिए और बाद में यह कहकर गुमराह कर दिया कि “बच्चे सुरक्षित हैं और अजमेर शरीफ पहुंच गए हैं.” परिजनों का यह भी कहना है कि एक तथाकथित यूट्यूबर और दलाल ने बच्चों को खोजने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. जहां से शव मिले, वहां ग्रामीण पहले भी खोजबीन कर चुके थे, लेकिन तब वहां कुछ नहीं मिला था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है.

एसपी ने बैठाई जांच: प्रेम प्रसंग का भी अंदेशा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं. एडीशनल एसपी अमित कुमार और एसडीपीओ अमित आनंद को पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. एसपी ने जांच में मिले शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि मृतकों में से एक युवक और युवती आपस में शादी करना चाहते थे. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके.

Also Read: गुमला: सिस्टम की बदहाली से मौत! चैनपुर CHC में नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन से ले जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >