सूर्यकुंड में प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिला सम्मान

जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया व समाजसेवी सीके पांडेय की ओर से रविवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सीके पांडेय ने की.

बरकट्ठा.

जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया व समाजसेवी सीके पांडेय की ओर से रविवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सीके पांडेय ने की. संचालन छोटी रविदास ने किया. बरही पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार, गोरहर थाना प्रभारी अजय सिंह, बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश भोक्ता, जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष किशुन यादव, चंदवारा जिप सदस्य महादेव राम, प्रेरणा प्रिया, प्रमुख रेणु देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बासुदेव चंद्र यादव, एचएम छत्रु प्रसाद मौजूद थे. बरकट्ठा व चलकुशा के दसवीं और 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अतिथियों के हाथों पत्रकारों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर झारखंड कोचिंग फेडरेशन के सचिव रितेश कुमार सिंह, असमत अली, मुखिया प्रतिनिधि छोटन कोल, पंसस प्रतिनिधि राजकुमार गिरी, सुरेश पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >