मेला स्थल में शौचालय की सुविधा नहीं

दैनिक बाजार में लगने वाले मेला स्थल में शौचालय की सुविधा नहीं होने से नवमी और विजयदशमी के दिने लोगों को परेशानी होती है.

बड़कागांव.

दैनिक बाजार में लगने वाले मेला स्थल में शौचालय की सुविधा नहीं होने से नवमी और विजयदशमी के दिने लोगों को परेशानी होती है. अष्टमी की रात महावीर झंडा के साथ जुलूस निकलेगा. बड़कागांव के डेली मार्केट स्थित चैती दुर्गा मंदिर में नवमी की पूजा की जायेगी. मेले में विभिन्न अखाड़ों से लोग महावीर झंडा जुलूस व गाजे-बाजे के साथ मेले में पहुंचेंगे. मेले में लगभग 30 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ती है. शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में डीसी को अवगत कराया है. उम्मीद है प्रशासन द्वारा मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >