बड़कागांव. हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोर के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी गयी एक हाइवा, हुंडई आई-10 कार और छह मोबाइल जब्त किया है. पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. इसमें पदमा ओपी के विनय कुमार पासवान, दारू थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार, संतोष महतो दोनों जरगा निवासी, टाटीझरिया झरपो के विकास कुमार, चतरा राजपुर केदनीनगर के विनय कुमार राणा और बिहार सिवान बभनबारा के रफीक अंसारी शामिल है.
ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च की रात्रि बड़कागांव के 14 माइल बरवाडीह के पास से एक हाइवा चोरी हुई थी. रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच02एवाई- 9338) है. वाहन मालिक ने संतोष कुमार यादव ने बड़कागांव थाना में इस मामले में एक लिखित आवेदन दिया था. चोरी से संबंधित सूचना एसपी को मिली. एसपी ने तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार, बड़कागांव के नेतृत्व में थाना प्रभारी बड़कागांव मुकेश कुमार सिंह, थाना रिजर्व गार्ड का एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को कोर्रा थाना क्षेत्र के हुरहुरू गैरेज से गिरफ्तार किया. वहां से चोरी की गई हाइवा भी बरामद किया गया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी के वाहनों को झारखंड, बिहार, ओडिशा व छत्तीसगढ़ राज्य में जाकर बेचते थे.अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोर के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी गयी एक हाइवा, हुंडई आई-10 कार और छह मोबाइल जब्त किया है.
