दुर्घटना में पत्रकार के पिता की मौत, मां की हालत गंभीर, रेफर

बरकट्ठा-बगोदर सीमाने के बीच तारा पंजाब होटल अटका के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

बरकट्ठा.

बरकट्ठा-बगोदर सीमाने के बीच तारा पंजाब होटल अटका के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सोमवार की सुबह आठ बजे की है. बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. हादसे में ग्राम घंघरी बरकट्ठा निवासी पत्रकार साहेब राम सोरेन के पिता रामेश्वर मांझी (55 वर्ष) पिता सोमर मांझी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उनके साथ बाइक में सवार सविता देवी (50 वर्ष) की स्थिति गंभीर हो गयी. बताया जा रहा है कि रामेश्वर मांझी अपनी पत्नी को लेकर बाइक से अटका के महुआटांड़ बगोदर जा रहे थे. इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. घटना के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी को लेकर भागने में सफल रहा. मामले की सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >