भाजपा प्रत्याशी ने बड़कागांव और केरेडारी में किया रोड शो

एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल शनिवार को बड़कागांव में रोड शो कर मतदाताओं से समर्थन मांगा.

बड़कागांव.

एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल शनिवार को बड़कागांव में रोड शो कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. गुरुचट्टी, बड़कागांव मुख्य चौक, सूर्य मंदिर तक रोड शो में काफी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए. इसमें सत्येंद्र सिंह, जय नारायण मेहता, अनिल मिश्रा, आजसू नेता कालेश्वर गंझु, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, संदीप कुशवाह, तापेश्वर कुमार तापस, पूनम साहू समेत कई लोग शामिल हुए. मनीष जायसवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिमरिया कार्यक्रम में जाने के दौरान बड़कागांव के बाद केरेडारी चौक में रोड शो का आयोजन किया. वहां पर भी भाजपा नेता शामिल हुए. मनीष जायसवाल ने रोड शो के बाद पत्रकारों से कहा कि सिमरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में ऐतिहासिक भीड़ होगी. नरेंद्र मोदी ने 10 साल में जो विकास का काम किया है उससे जनता काफी प्रभावित है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पिछले 70 दिनों से सभी पंचायत, टोला में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया हूं. जनता के बीच नरेंद्र मोदी के प्रति काफी रूझान है. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से समर्थन मांग रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >