मोबाइल पर पत्नी से कहासुनी से नाराज युवक ने लगा ली फांसी, मौत

पपरो गांव के एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने बताया कि बीती रात पत्नी के साथ मोबाइल पर कहासुनी हुई थी.

चौपारण.

पपरो गांव के एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने बताया कि बीती रात पत्नी के साथ मोबाइल पर कहासुनी हुई थी. इसी बात से नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली. मृतक विकास चंद्रवंशी (25 वर्ष) की शादी कुछ माह पूर्व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी. मृतक के पिता मनोज चंद्रवंशी ने बताया सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आशंका हुई. दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर प्रवेश किया. कमरे के अंदर विकास के गले में रस्सी का फंदा लटका हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. परिवार वालों ने बताया कि घटना के वक्त मृतक की पत्नी हजारीबाग स्थित अपने मायके में थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >