शराब का दूसरा पैग नहीं देने पर चाकू मार दिया, घायल

शराब का पैग नहीं देने पर रिशु कुमार (25 वर्ष) ने अपने परिचित रौशन कुमार को (23 वर्ष) पेट में चाकू मार दिया.

हजारीबाग.

शराब का पैग नहीं देने पर रिशु कुमार (25 वर्ष) ने अपने परिचित रौशन कुमार को (23 वर्ष) पेट में चाकू मार दिया. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया. रामनवमी जुलूस शहर के मेन रोड से गुजर रहा था. मेन रोड के किनारे मोहडर गांव के अखाड़ा में शामिल युवक एक साथ बैठकर शराब का पैग बना रहे थे. इसी बीच कूद अखाड़ा का रिशु पहुंच गया. वह अपने परिचित से एक पैग मांगा. उसने उसे दे दिया. रिशु ने दूसरा पैग मांगा तो रौशन ने इंकार कर दिया. इस पर रिशु ने रौशन को चाकू गोंद कर घायल कर दिया. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के समय वहां तैनात पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >