बरकट्ठा के पूर्व विधायक समर्थकों के साथ झामुमो में होंगे शामिल

बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होंगे.

बरकट्ठा.

बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होंगे. इसकी जानकारी पूर्व विधायक के कार्यालय प्रभारी अमित सिंह ने दी. बताया कि 29 अप्रैल को पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ गिरीडीह जायेंगे. गिरिडीह में झामुमो के होने वाले सभा में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो में शामिल होंगे. अमित सिंह ने कहा कि क्षेत्र से लोग काफी संख्या में गिरिडीह जायेंगे. पूर्व विधायक पिछले 16 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी से अपने समर्थकों के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >