विजेता प्रतिभागियों को किया जायेगा सम्मानित : डॉ मुनीष

आइसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में मंगलवार को मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई.

आइसेक्ट विश्वविद्यालय में मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिता

हजारीबाग.

आइसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में मंगलवार को मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. शबा परवीन, कुमारी सीमा व स्वाति भार्गव बतौर निर्णायक मंडली मौके पर मौजूद थे. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि 16 मई को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. बताते चलें कि मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में नेहा कुमारी, तन्नू श्री, पल्लवी, निशि, निधि, रिया, पलक, नूरी, रेणू व अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं. जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में आनंद, अर्पित, पूनम, रवि, अन्नु, लक्ष्मी सहित अन्य के नाम शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समिति प्रमुख डॉ प्रीति कुमारी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ रोजीकांत, रितेश गुप्ता, सीमा कुमारी, सबीता कुमारी, एकता कुमारी, रविकांत कुमार, अमित कुमार सहित अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >