कपका गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन

कोडरमा लोकसभा के भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से कपका बाजारटांड़ मैदान में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया.

बरकट्ठा.

कोडरमा लोकसभा के भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से कपका बाजारटांड़ मैदान में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह जिप सदस्य कुमकुम देवी, विशिष्ट अतिथि ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी मौजूद थे. सम्मेलन का आयोजन कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में किया गया. इसमें मोदी सरकार द्वारा ओबीसी समाज के लिए किए गए कार्यों को बताया गया. कुमकुम देवी ने ओबीसी समाज से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के लिए समर्थन मांगा. मौके पर जिला मंत्री सुरेश प्रजापति, ओबीसी मोर्चा बेडोकला मंडल अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, मुखिया कमल प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >