वाहन चोर गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार, एक वाहन जब्त

हजारीबाग पुलिस ने 11 फरवरी की रात वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की.

हजारीबाग. हजारीबाग पुलिस ने 11 फरवरी की रात वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की गई स्कार्पियो (बीआर 10 एएन 1191) बरामद की. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार रोहतास निवासी असरफ अली उर्फ यशरब अली उर्फ पप्पू खान, शेखराज, औरंगाबाद के विवेक कुमार, नालंदा दीदारगंज के मो. जोनी, झारखंड पलामू हरिहरगंज के विकास कुमार और हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेखा गांव निवासी जितेंद्र कुमार मेहता उर्फ छोटु शामिल हैं. सभी का मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया.

पुलिस की कार्रवाई तब हुई जब पेट्रोलिंग के दौरान एक स्कार्पियो बेरियर तोड़कर तेज गति से भागी. सूचना पर त्वरित छापामारी की गयी और गदोखर मोड़ के पास वाहन को रोक लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे महंगी गाड़ियों की चोरी कर शराब माफियाओं को उपलब्ध कराते थे. उन्होंने खुलासा किया कि हजारीबाग और रामगढ़ से अब तक दस स्कार्पियो चोरी कर बिहार के शराब तस्करों को बेचा है.

चोरी की घटनाएं जून 2025 से फरवरी 2026 तक अलग-अलग गांवों और थाना क्षेत्रों से हुईं. इनमें कटकमदाग, मंडई, चरही, सिलवार, अमनारी, रामगढ़ झरना मोड़, होटल स्पाईसी विला, बरगड़ा और तिलैया गांव शामिल हैं.

आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है. विकास कुमार पर पलामू में तीन मामले दर्ज हैं. यशरब अली पर झारखंड-बिहार के विभिन्न थानों में दस मामले, विवेक कुमार पर औरंगाबाद में सात मामले, जितेंद्र कुमार मेहता पर हजारीबाग और गया में तीन मामले तथा मो. जोनी पर रांची में एक मामला दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >