हजारीबाग में बारिश से गुलमोहर की बड़ी डाली टूटी, आवागमन बाधित

हजारीबाग में लगातार बारिश के कारण गुलमोहर के पेड़ की डाली सड़क पर गिर गई, जिससे यातायात बाधित हुआ और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही.

हजारीबाग: लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को शहर में कुणाल नर्सिंग होम के पास गुलमोहर के पेड़ की बड़ी डाली टूटकर सड़क पर गिर गयी. डाली गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहीं, पेड़ की डाली बिजली तार के संपर्क में आने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई.

लगातार बारिश के कारण शहर में जनजीवन प्रभावित

घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सड़क पर गिरी डाली को हटाने के लिए विभाग की ओर से मशीन मंगायी गयी. इसके बाद डाली को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया. लगातार बारिश के कारण शहर में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सड़क पर पेड़ और उसकी डालियां गिरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में जर्जर व बड़े पेड़ों की डालियों की जांच कराने की मांग की है.

सड़क पर टूटी पेड़ की डाली | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >