शिक्षा व्यवस्था में सुधार के निर्देश

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

हजारीबाग. जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में सर्व शिक्षा अभियान सहित शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में नियुक्ति, पोषक क्षेत्र, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, छात्र नामांकन, विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शहरी एवं ग्रामीण विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन योजना, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, आइएफए टैबलेट वितरण, चावल उठाव, आधार एवं बायोमेट्रिक अपडेट, निपुण भारत अभियान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने सभी वरीय पदाधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिये. कहा कि जिले को शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में अग्रणी बनाने हेतु गंभीरता से कार्य करना होगा. उन्होंने डीएमएफटी अंतर्गत विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, नियमित विद्यालय भ्रमण, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, पेयजल एवं कक्ष मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मध्याह्न भोजन योजना, पीएम श्री विद्यालयों की मॉनिटरिंग, बाल वाटिका, वोकेशनल एजुकेशन एवं पीवीटीजी क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य निगरानी पर भी जोर दिया. बैठक में संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >