टाटीझरिया. झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र से करीब 500 मीटर दूर मुख्य पथ पर भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां फेंकी मिलीं. दवाओं पर झारखंड सरकार की मुहर अंकित है. ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र में अक्सर दवाओं की कमी बताकर मरीजों को लौटा दिया जाता है, जिससे उन्हें बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं. वहीं एलबेंडाजोल, फोलिक आयरन तथा सर्दी, खांसी और बुखार की दवाइयां सड़क पर बिखरी मिलीं. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर झरपो मुखिया शिबू प्रसाद सोनी और विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे. दोनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी पैसे से खरीदी गयी दवाओं को फेंककर बर्बाद किया जा रहा है. घटना को लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है.
सड़क किनारे फेंकी मिली सरकारी दवाएं
ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में रोष
