दुर्गा मंदिरों में हुई मां कात्यायनी की पूजा

आरती में उमड़े श्रद्धालु

बरकट्ठा. शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गयी. बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में संध्या आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. पर्व को लेकर जगह-जगह पूजा पंडालों की भव्य सजावट की गयी है. विशेष आरती, पुष्प सज्जा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. बरकट्ठा के अलावा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंगा चौक, बेलकप्पी, गोरहर, घंघरी, बरवां, मासीपीड़ी, कलहाबाद, बेड़ोकला, बुचई, गैड़ा, बरकंनगांगों, कपका समेत विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा के साथ-साथ पंडालों में विशेष आयोजन हो रहे हैं. बरकट्ठा में पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष जिबलाल साव, उपाध्यक्ष सुरेश राम, सचिव रामखेलावन यादव, उपसचिव शंकर लाल, कोषाध्यक्ष महादेव नायक, संयोजक बजरंग साव, शोभा समिति संरक्षक बसंत साव, अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष महेश मंडल, सचिव सूरज मोदी, उपसचिव दिलीप सोनी, कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव समेत अन्य लोग जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >