विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ अलपिटो पंचायत के गुंडरो में रविवार को वज्रपात से पांच साल की माही कुमारी पिता प्रकाश सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई बताया जाता है कि बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी, इसी दौरान अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुई.जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन बच्ची ने घर पर ही दम तोड़ दिया.
विष्णुगढ़ में वज्रपात से बच्ची की मौत, घर में पसरा मातम

विष्णुगढ़ में वज्रपात से बच्ची की मौत, घर में पसरा मातम
Copied link
विष्णुगढ़ के गुंडरो गांव में छत पर खेल रही पांच साल की बच्ची की वज्रपात से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।