तालाब में डूबने से बच्ची की मौत

भाई-बहनों के साथ गयी थी, नहाने के दौरान हुआ हादसा

बरही. बरसोत गांव स्थित पृथ्वी सागर छठ तालाब में सोमवार को नहाने के दौरान डूबने से खुशी कुमारी (14 वर्ष, पिता धर्मेंद्र रजवार) की मौत हो गयी. वह अपने भाई-बहनों के साथ नहाने गयी थी. इसी क्रम में गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी. उसे डूबते देख बड़ी बहन लक्ष्मी, छोटी बहन बुलबुल व छोटा भाई चीखने-चिल्लाने लगे. लक्ष्मी उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी. वहीं तालाब में कपड़ा धो रही महिलाओं ने भी उसे बचाने की कोशिश की, पर नाकाम रहीं. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भागे-भागे आये. खुशी को पानी से निकाल कर बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से गांव में शोक है. मृतका के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. खुशी चार-भाई बहन में दूसरे नंबर पर थी. वह बरसोत माध्यमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी. मुखिया मोतीलाल चौधरी व कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष राजवार ने लोगों को आगाह किया है कि अपने बच्चों को पृथ्वी सागर तालाब में नहाने के लिए नहीं भेजें. तालाब में इस समय बहुत ज़्यादा पानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >