मुसलिम समुदाय ने दिया कौमी एकता का परिचय

संजर मलिक ने कहा कि हमलोग हमेशा पर्व त्योहार को मिल जुल कर मनाते रहे हैं.

हजारीबाग. जामा मस्जिद रोड में मुसलिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर कौमी एकता का परिचय दिया. काजू, संजर मलिक, जमील खान ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया. काजू ने कहा कि यह सामाजिक सौहार्द्र, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का मिसाल है. संजर मलिक ने कहा कि हमलोग हमेशा पर्व त्योहार को मिल जुल कर मनाते रहे हैं. यही हमारी हिंदुस्तान की खूबसूरती है. संजर मलिक राम भक्तों के साथ पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे. मंडई, नूरा, कोलघट्टी, नगवा, चुरचू, सियारी, मटवारी, कोर्रा, जबरा, पबरा, गदोखर, पेलावल, खुटरा, अतिया, जलमा आदि क्षेत्रों से आये अखाड़ाधारियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर रजनीश कुमार यादव, काशिफ अदीब, कलाम आजाद, आदित्य कुमार, एबरार अंसारी, रॉकी राणा, मो आदिल, एजाज खान, राशिद अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >