हजारीबाग. विष्णुगढ़ प्रखंड के ग्राम बुकना में चार दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा शुरू हुआ. पूजा पंडाल का उदघाटन गैडा पंचायत की मुखिया आशा देवी ने फीता काटकर किया. इस दौरान मुखिया आशा देवी ने कहा कि बुकना गांव में गणेश पूजा भव्य तरीके से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है. प्रत्येक संध्या बच्चे नाटक प्रस्तुत करेंगे. पूजा कार्यक्रम में पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव सहित काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए.
बुकना गांव में गणेश पूजा शुरू, मुखिया ने किया उदघाटन

पूजा पंडाल का शुभारंभ करते मुखिया अशा देवी व अन्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के ग्राम बुकना में गणेश चतुर्थी का चार दिवसीय उत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है. पूजा पंडाल का उद्घाटन गैडा पंचायत की मुखिया आशा देवी ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.