इचाक. इचाक पुलिस ने शनिवार की रात कारीमाटी जंगल में अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डा पर छापामारी की. इस दौरान ग्राम बरकाकला निवासी जुआरी नीरज कुमार मेहता (पिता तिलेश्वर मेहता) को गिरफ्तार किया. इसके अलावा 19 मोटरसाइकिल को भी जब्त किया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि इस संबंध में इचाक थाना में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार मेहता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कारीमाटी जंगल मे बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होता है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापामारी की गयी. पुलिस के आने की भनक लगते ही जुआरी अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गये. भागने के क्रम में पुलिस के जवानों ने एक को धर दबोचा.
जुआ अड्डा पर छापा, 19 बाइक जब्त, एक गिरफ्तार
इचाक पुलिस की कार्रवाई
