हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट
हजारीबाग. नव भारत जागृति केंद्र संचालित लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल, बहेरा आश्रम, चौपारण की ओर से शनिवार को महाप्रबंधक कार्यालय, विद्युत विभाग, जुलू पार्क में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया.
शिविर में बिजली विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखों की जांच की गयी. कुल 139 लोगों की जांच हुई, जिनमें 83 लोगों को चश्मा दिया गया, जबकि 118 लोगों के बीच दवाओं का वितरण किया गया.
इस अवसर पर एनबीजेके के कार्यक्रम निदेशक गंधर्व गौरव ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार उपाध्याय को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया. शिविर में बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मियों के अलावा आंख अस्पताल की चिकित्सकीय टीम एवं एलएनजेपी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
