हाइवा फूंकने वाले राहुल दुबे गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

तीन पिस्टल व 11 कारतूस जब्त, सभी आरोपियों का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

हजारीबाग. बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार को हाइवा में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले राहुल दुबे गैंग के चार अपराधियों को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मो एजाज, मो आफताब, मो सलामत अंसारी व तुषार सिन्हा का नाम शामिल है. सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पुंडौल गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, 11 कारतूस, चार मोबाइल व हस्तलिखित पर्चा जब्त किया है. एसपी अमन कुमार ने कहा कि पकड़े गये चारों अपराधी राहुल दुबे गैंग के हैं. सभी का आपराधिक इतिहास रहा है. सभी पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं. एसपी ने कहा कि सूचना के आधार पर अपराधियों को बड़कागांव थाना क्षेत्र के हथिया पत्थर जंगल से गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद छापामारी दल का गठन किया गया था. टीम ने एसडीपीओ बड़कागांव, एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में छापामारी की.

शाम करीब 5.30 बजे ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई

बड़कागांव. बुधवार की घटना के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा जहां-तहां खड़े हो गये थे. पुलिस द्वारा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम लगभग 5:30 बजे ट्रांसपोर्टिंग शुरू की गयी. अपराधियों ने जिस हाइवा में आग लगायी थी, वह कोयल लोड करने एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह माइंस आ रहा था. उक्त हाइवा कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के मोहम्मद मनौवर अंसारी का था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >