मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में चार मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 24 घंटे के भीतर हुई चार मौतों के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने जांच टीम गठित कर दी है. जांच के दौरान प्रसूति विभाग की एक नर्स को हटाने की कार्रवाई भी की गयी है. मृतकों में महावीर स्थान निवासी पवन कुमार अग्रवाल, कटकमसांडी के बंझिया गांव निवासी शोभा देवी तथा शिवपुरी निवासी सरिता कुमारी व न्यू एरिया के राजकुमार दास शामिल है. परिजनों का आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने, इलाज में देरी और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण मरीजों की जान गयी. ऑक्सीजन की मांग के बावजूद नेबुलाइजर लगाया मृतक पवन अग्रवाल की पुत्री रूपा गोयल ने बताया कि उनके पिता का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था. परिजनों ने बार-बार ऑक्सीजन लगाने की मांग की, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑक्सीजन की जगह नेबुलाइजर लगा दिया. थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गयी. वहीं मृतक शोभा देवी के परिजनों का आरोप है कि ब्लड चढ़ाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की शिकायत को नर्स ने गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. अस्पताल पहुंचे विधायक, परिजनों को बंधाया ढांढस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. मृतक शोभा देवी के नवजात शिशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक ने अपने निजी खर्च पर उसे क्षितिज अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बच्चे के संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने की भी घोषणा की. मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि जिस अस्पताल में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं हो रही हो, वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति समझी जा सकती है. आउटसोर्सिंग कंपनी ने अस्पताल में अकुशल कर्मचारियों को रखा है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई : अधीक्षक अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की गयी है. टीम का नेतृत्व प्रसूति विभाग के एचओडी करेंगे. पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. दोषी पाये जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >