लॉज से चार साइबर ठग गिरफ्तार

पुलिस कर रही है पूछताछ

हजारीबाग. हजारीबाग पुलिस ने चार साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. इन्हें गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार चारों साइबर ठग को पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पकड़ा है. तकनीकी शाखा के पदाधिकारी ठगों के पास से जब्त मोबाइल का डिटेल खंगाल रहे हैं. जानकारी के अनुसार चारों ठग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित लॉज में रहकर ठगी करते थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उक्त चारों को लॉज से धर दबोचा.

अफीम की खेती का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

चौपारण. ढोढ़िया निवासी दर्शन गंझू को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह चौपारण थाना कांड संख्या 48/2025 एनडीपीएस एक्ट का नामजद अभियुक्त था. उस पर ढोढ़िया जंगल में अवैध रूप से वनभूमि पर अफीम की खेती करने का आरोप है. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौहान ने कहा पुलिस अभियान चलाकर अफीम के खेतिहरों पर कार्रवाई कर रही है. अफीम की खेती करने वाले किसी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे.

मारपीट में दो लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गयपहाड़ी में रविवार को हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. घायलों में उगेश्वर प्रसाद (55 वर्ष) तथा द्वारिका प्रसाद (52 वर्ष) शामिल हैं. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >