नो एंट्री को लेकर पूर्व विधायक व मुखिया संघ अध्यक्ष ने किया बड़कागांव चौक जाम

बड़कागांव मुख्य चौक में शुक्रवार सुबह हुई घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया.

बड़कागांव. बड़कागांव मुख्य चौक में शुक्रवार सुबह हुई घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया. सुबह लगभग 7:30 बजे जब स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे थे, तभी कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाईवा वाहन ने नो-एंट्री नियम का उल्लंघन किया और बच्चों की जान खतरे में पड़ गयी. हालांकि वे बाल-बाल बच गये. लेकिन इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया.

ग्रामीणों ने तुरंत पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता और समाजसेवी नकुल महतो को सूचना दी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य चौक पर सड़क जाम कर दिया. उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी थी, लेकिन इसके बावजूद हाईवा वाहन लगातार नियम तोड़ रहे हैं. ज्ञात हो कि पहले भी बड़कागांव सड़क पर हाईवा के कारण कई दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें लोगों की जान गई थी. इसी वजह से तत्कालीन उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग वाहनों को मुख्य चौक से प्रतिबंधित किया था. ग्रामीणों ने मांग की है कि नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >