रामराज मेला को लेकर कमेटी का गठन, अध्यक्ष बने अर्जुन यादव

रामराज पूजनोत्सव के दौरान 11 अप्रैल को अधिवास पूजा, 12 को पूजा-अर्चना एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ प्रखंड के चौथा में लगने वाले राम राज्य मेला को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष अर्जुन यादव, उपाध्यक्ष उदय कुमार मिश्रा, सचिव आशीष दास, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव एवं अनिल यादव को बनाया गया. कार्यकारिणी के सदस्यों में सहदेव यादव, भुवनेश्वर यादव, अशोक यादव, प्रकाश यादव, किशोर यादव, कामेश्वर यादव, बालदेव दास, बबन दास, मोजी दास, पिंटू यादव, नंदलाल यादव, हिमांशु मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा समेत कई लोग शामिल किये गये. रामराज पूजनोत्सव के दौरान 11 अप्रैल को अधिवास पूजा, 12 को पूजा-अर्चना एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. 13 को हवन एवं मेला, 14 को मेला एवं प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा. भगवान रामचंद्र के राज्याभिषेक होने की खुशी में यहां रामराज मेला का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमा बनाने का काम जोर-जोर से किया जा रहा है. भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान एवं विश्वामित्र की प्रतिमा स्थापित की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >