खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच, नमूने लिये गये

प्रतिष्ठानों और रसोई में स्वच्छता बनाये रखने का निर्देश

हजारीबाग. जिला प्रशासन ने मंगलवार को खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन ने शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उत्तम स्वीट्स एंड स्नैक्स (पीटीसी चौक) से रसगुल्ला तथा मां शारदा स्वीट्स एंड फैमिली रेस्टोरेंट से बूंदी घी के लड्डू का नमूना लिया गया. इन नमूनों को रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला नामकुम भेजा गया. जांच में मिलावट साबित होने पर संबंधित दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी. निरीक्षण टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि प्रतिष्ठानों और रसोई में स्वच्छता बनाये रखें. मिलावट रहित खाद्य सामग्री ही बेचें. होटल-रेस्टोरेंट के किचन में कार्यरत कर्मियों के लिए मास्क, कैप और एप्रोन का उपयोग करें. अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग से विकास शर्मा, सूरज कुमार और शशि भूषण मुंडा शामिल थे.

पायल को निफा जिला यंग अचीवर्स अवार्ड

हजारीबाग. विभावि के यूसेट के कंप्यूटर साइंस के छठे सेमेस्टर की छात्रा पायल कुमारी को निफा जिला यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. पायल नयी दिल्ली के भारत मंडपम एवं करनाल (हरियाणा) में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल हुई थी. जहां उसे सम्मानित किया गया. पायल को यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत किये गये उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं गतिविधियों के लिए दिया गया है. इस समारोह में देश के 780 जिलों से एक पुरुष एवं एक महिला समाजसेवी का चयन किया गया था. जिसमें कुल 1600 युवाओं को यह सम्मान मिला. इस आयोजन के मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रपति थे. साथ ही देश के कई केंद्रीय एवं राज्य मंत्री भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >