बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग मारपीट की घटना में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गये. रविवार को हुई मारपीट में ग्राम बेडोकला निवासी प्रकाश प्रजापति (60 वर्ष), उनके पुत्र बीरेंद्र प्रजापति (35 वर्ष) तथा दूसरी घटना में ग्राम बरकट्ठा निवासी दारोगा सिंह (35 वर्ष, पिता स्व टेनी राय), उनके पुत्र छोटी सिंह (28 वर्ष), पुत्रवधू मीना देवी (26 वर्ष) घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.
एक वारंटी को जेल, एक के घर की कुर्की
पदमा. पदमा पुलिस ने महकोल निवासी वासुदेव प्रसाद मेहता के घर की कुर्की की. पुलिस घर के चौखट, दरवाजा सहित अन्य सामानों को जब्त कर थाना ले आयी. वासुदेव मेहता पर वन सीमा क्षेत्र के अंदर घर बनाने के आरोप में वन विभाग द्वारा मामला दर्ज है. वहीं वन विभाग द्वारा दर्ज एक अन्य मामले के वारंटी प्रभु गोप (ग्राम महकोल) को छापामारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.कार के धक्के से बाइक सवार का पैर टूटा, रेफर
केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी बेल चौक में एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को सीधी टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया. कार (यूपी16पीटी-0411) हजारीबाग की ओर से केरेडारी की ओर आ रही थी. उसी क्रम में बेल चौक पर बाइक को चपेट में ले ली. घटना में बाइक सवार सचिन यादव (पिता हेमराज यादव) का पैर चकनाचूर हो गया. बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घायल युवक का सीएचसी केरेडारी में प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग भेजा गया. कार केरेडारी थाना क्षेत्र के बारियातु गुरगुटिया के शिवलाल प्रजापति (पिता मंगर प्रजापति) की बतायी जा रही है. केरेडारी पुलिस ने कार एवं चालक को कब्जे में ले लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
