कर्जन मैदान में लगेंगी पांच हाइमास्ट लाइट

डीसी ने किया निरीक्षण

हजारीबाग. डीसी हेमंत सती ने शनिवार को कर्जन मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान मैदान में खेल विभाग द्वारा संचालित फुटबॉल, एथलेटिक्स डे-बोर्डिंग की बालिका खिलाड़ियों एवं तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से मिले. उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. उन्होंने कर्जन मैदान परिसर में अवस्थित सभी संरचनाओं को खिलाड़ियों के अनुकूल विकसित करने पर जोर दिया. बालिका खिलाड़ियों ने परिसर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल पांच हाइमास्ट लाइट लगाने एवं शौचालयों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने खिलाड़ियों के छात्रावास का भी निरीक्षण किया व्यवस्थाओं को देखा. किचन का मुआयना कर खिलाड़ियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. खिलाड़ियों ने छात्रावास में स्मार्ट टीवी एवं वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र अधिष्ठापन का आश्वासन दिया. इस दौरान एसडीओ सदर आदित्य पांडेय मौजूद थे.

ई-केवाइसी जल्द पूरा करने का निर्देश

चलकुशा. प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने की. समीक्षा में सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है जिस पंचायत में ई-केवाइसी नहीं हुआ है, उसे एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत पूरा करना करना है. मई माह में कम लेबर को कार्य दिये जाने के कारण बीडीओ ने काफी नाराजगी जतायी. सभी पंचायत सचिव से कहा है कि जिन लाभुकों का आवास का भुगतान किया जा चुका है, उसे समय पर पूरा करायें. मौके पर सहायक अभियंता मुकेश कुमार, कनीय अभियंता रविंद्र कुमार सैनी, अरुण कुमार, रूपेश कुमार यादव आदि कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >