कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

विधायक ने श्री यादव ने कहा इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

चौपारण. हथिया में कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को हुई. यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें 501 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. विधायक मनोज यादव ने यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं को रवाना किया. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं रामचक नदी पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया. यहां से सभी महायज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. श्री यादव ने कहा इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, महेश भुईयां, महेंद्र यादव, नेमधारी यादव, तपेश्वर ठाकुर, संजय सिन्हा, रामसेवक यादव, चांद भुईयां, बसंती देवी, नीलू देवी सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >